```html ```

सिंगीबहार के लोक सेवा केंद्र और आधार सेंटर खुल रहे प्रतिदिन

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

ग्रामीणों ने किया संचालक स्वेता साहू का समर्थन अफवाहें पूरी तरह निराधार ।

जशपुर । ग्राम पंचायत सिंगीबहार स्थित लोक सेवा केंद्र एवं आधार सेंटर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित रूप से संचालित हो रहा है। सेंटर संचालक श्रीमती स्वेता साहू ने स्पष्ट किया कि उनके बारे में फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने बताया कि आज नवरात्र अष्टमी होने के कारण सुबह पूजा-अर्चना के लिए पंडाल गई थीं, जिसके बाद तुरंत लौटकर लोक सेवा केंद्र खोल दिया गया।

ग्रामीण महिलाओं ने भी इसकी पुष्टि की। श्रीमती संगीता करकेट्टा ने बताया कि पूजा से लौटने के बाद सेंटर खुला और उनकी बच्ची का बायोमेट्रिक अपडेट भी किया गया। वहीं श्रीमती प्रभा करकेट्टा ने कहा कि उनकी बच्ची का भी बायोमेट्रिक कार्य सेंटर में पूरा हुआ है।

संचालक श्रीमती साहू ने कहा कि सेंटर नियमित रूप से चलता है, छुट्टी के दिनों में भी घर पर कार्य किया जाता है और लोगों की सभी समस्याओं का विधिवत समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध जो भी अफवाह फैलाई जा रही है वह पूरी तरह निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *