सारंगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड हाइवा को पकड़ा है, जो बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन कर रहे थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन वाहनों में निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज लोड किया गया था, और दोनों वाहनों के पास वैध रॉयल्टी संबंधित दस्तावेज भी नहीं पाए गए।
खनिज विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों हाइवा को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फिलहाल दोनों वाहनों के मालिकों से पूछताछ जारी है, और विभागीय स्तर पर आगे की जांच की जा रही है।






