```html ```

भाजपाइयों ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

आज जिला मुख्यालय सारंगढ़ में भाजयुमो के तत्वाधान में भाजपाइयों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया तथा कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए विदित हो कि अपने ऊल-जुलूल बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी के विगत दिनों बिहार में एक कार्यक्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ साझा मंच में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के माताजी पर अभद्र टिप्पणी किया गया तथा राहुल गांधी द्वारा निरंतर प्रधानमंत्री जी को लेकर स्तरहीन टिप्पणियां की जाती रहती हैं

इससे क्षुब्ध होकर आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव के आह्वान पर हर जिला मुख्यालय में भाजयुमो द्वारा प्रदेशव्यापी पुतला दहन का आयोजन किया गया इसी कड़ी में सारंगढ़ नगर में भी राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को  अपरिपक्व नेता बताया और उनकी उपस्थिति में प्रधानमंत्री जी के दिवंगत माता जी पर हुई अमर्यादित टिप्पणी को घोर निंदनीय बताया वहीं सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने कहा कि राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए उनके द्वारा हमेशा किया जाने वाला स्तरहीन बयान असभ्यता का परिचायक हैं…
भाजपाइयों ने राहुल तेजस्वी के पुतले को आग के हवाले कर फूंक दिया और जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह  सहित यश कुमार यादव राजेश जायसवाल राजा गुप्ता सूरज गुप्ता निखिल बानी नयन बेहार सतीश शर्मा अजय देवांगन विकास थवाईत राहुल केशरवानी आकाश ठाकुर आशुतोष गोस्वामी हितेश अजगल्ले भरत जाटवर रितेश अजगल्ले डोरीलाल चंद्रा समीर ठाकुर दिलीप साहू टीकाराम पटेल अक्षत स्वर्णकार मनोज जायसवाल मयूरेश केशरवानी गोविन्द देवांगन मिलन साहू परिमल चंद्रा उमेश विश्वकर्मा आकाश भारद्वाज आर्यन मिश्रा आयुष्मान नामदेव नीतिन टंडन प्रमोद यादव सहित अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *