Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सक्ति

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “सनडेज ऑन साइकल” रैली का हुआ आयोजन

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विगत दिवस 29 अगस्त को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 30 अगस्त को नंदेली भाठा मैदान सक्ती में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज रविवार को “सनडेज ऑन साइकल” कार्यक्रम के तहत सक्ती बाजार चौक से सेजेस सक्ती तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेलों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल और फिटनेस गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक बनाना है।

साइकिल रैली में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खेल अधिकारी श्री हरि पटेल, शिक्षक श्री चंद्रप्रकाश तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई, खेल प्रशिक्षक, छात्र छात्राएं आदि शामिल हुवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button