Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

यातायात नियमों का पालन न करने वाले 19 बस चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

मैहर से विकास सोनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 13/05/25 से 31/05/25 तक शिक्षण संस्थाओं एवम लोक परिवहन के वाहनों की चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक राशिद खान द्वारा आज लोक परिवहन की 45 बसों एवम 02 कॉलेज बसों को चैक किया गया। इनमें से 19 बसों में मेडिकल किट , अग्निशामक यंत्र एवम दस्तावेज संबंधी कमियां पाए जाने पर बस चालको  के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 11000 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। कॉलेज बसों में आपात स्थिति हेतु अग्निशामक यंत्र एवम मेडिकल किट के साथ ही वाहन के कागजात सही पाए ।

Advertisements

चैकिंग के दौरान वाहन के कागजात बीमा,फिटनेस,परमिट,पी.यू.सी,रजिस्ट्रेशन आदि के साथ ही बसों की स्थिति,मेडिकल किट, अग्निशामक यंत्र आदि को भी चैक किया गया।  यह अभियान निरंतर जारी रहेगा , इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहन के समस्त कागजात वाहन में  रखे ताकि परिवहन यान में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button