छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर पुलिस के सार्थक प्रयास से अपराधों में आई कमी

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट
⏺️ पिछले वर्ष की तुलना में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी एवं लूट के मामलों में आई कमी,
⏺️ वर्ष 2024 में हत्या के कुल 56 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 54 में कुल 73 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में हत्या के 71 एवं वर्ष 2022 में 64 प्रकरण दर्ज हुये थे,
⏺️ वर्ष 2024 में हत्या का प्रयास के कुल 13 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 12 में कुल 22 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 15 एवं वर्ष 2022 में 16 प्रकरण दर्ज हुये थे,
⏺️ वर्ष 2024 में चोरी के कुल 141 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 45 में कुल 122 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 168 एवं वर्ष 2022 में 200 प्रकरण दर्ज हुये थे,
⏺️ वर्ष 2024 में लूट के कुल 08 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 04 में कुल 07 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 08 एवं वर्ष 2022 में 14 प्रकरण दर्ज हुये थे,
⏺️ वर्ष 2024 में दुष्कर्म के कुल 137 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 129 में कुल 170 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 118 एवं वर्ष 2022 में 172 प्रकरण दर्ज हुये थे,
⏺️ वर्ष 2024 में मानव तस्करी के कुल 04 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 03 में कुल 07 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 04 एवं वर्ष 2022 में 06 प्रकरण दर्ज हुये थे

Advertisements

1. जशपुर पुलिस ने वर्ष 2024 में अंधे कत्ल के कुल 09 मामलों का खुलासा करते हुये प्रकरण में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements

2. सामुहिक दुष्कर्म के कुल 09 मामलों में 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,

3. जिला जशपुर चौकी कोतबा क्षेत्र में दिनांक 22.02.2024 के सुबह अज्ञात महिला का शव नग्न हालत में खेत में होने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्यवाही उपरांत मृतिका की दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने से पाये जाने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा थाना बागबहार में अप.क्र. 29/2024 धारा 302, 376, 201 भादवि. का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

4. थाना कुनकुरी के श्रीटोली में दिनांक 12.08.2024 को अज्ञात व्यक्ति के मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा करते हुये मृतक के चेहरा एवं हांथ में बने टेटू एवं गोदना से अभि लिखा होना पाया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त युवक की पहचान अभिषेक लकड़ा निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कासांबेल के रूप में की गई। जमीन विवाद के कारण आरोपियों ने काईम पेट्रोल देखकर बनाई हत्या करने की योजना बनाई थी। मामले में कुल 04 आरोपीगण अभय एक्का, संदीप एक्का, निर्दोश तिर्की, अनुप लकड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूती वेन वाहन, मृतक का मोबाईल सेट व अन्य वस्तु जप्त कर प्रकरण का निकाल कराने में सफलता हासिल किया गया।

5. दिनांक 18.09.2024 को थाना सिटी कोतवाली जषपुर क्षेत्र के ग्राम भभरी गौरकीना जंगल नाला में एक अज्ञात महिला का शव मिला शव पर चोंट के निशान थे, महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया था, जिसकी पहचान कार्यवाही उपरांत विवेचना में प्रकरण की गुत्थी 72 घंटे में सुलझाते हुये प्रकरण के आरोपीगण राजेन्द्र राम मिंज एवं संजय राम भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

6. दिनांक 19.12.2024 को चौकी उपरकछार थाना तपकरा क्षेत्र के घांसीमुण्डा गायबेड़ा स्थित एक तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर शव की पहचान कराने पर मृत व्यक्ति की पहचान कराने पर ग्राम केरसई बड़ा बस्ती निवासी भूषण तिर्की का होना पाया गया। मृतक की मृत्यू हत्या करने से होना पाये जाने पर प्रकरण के आरोपी अंकित मिंज एवं उसके सहयोगी नाबालिग बालक को चंद घंटो में गिरफ्तार किया गया। 

7. थाना जशपुर (चौकी मनोरा के अप.क्र. 300/24 धारा 103(1), 238 भा.न्या.सं.) के प्रकरण में दिनांक 15.12.2024 को ग्राम कांटाबेल सिलफरी डेम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसका निरीक्षण उपरांत पहचान कार्यवाही कर मृतक का नाम चूडरू उर्फ अनमोल होना ज्ञात हुआ। जॉंच विवेचना में हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर प्रकरण के 03 आरोपीगण कलिंदर उम्र 24 वर्ष, महिंदर उम्र 23 वर्ष, धरमू उम्र 24 वर्ष को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

8. दिगर राज्यों से हत्या, दुष्कर्म एवं अन्य कुल 33 प्रकरणों के फरार चल रहे कुल 45 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

9. जशपुर जिले में पांव पसार रहे जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य 05 साथियों को दिनांक 13.03.2024 को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है, इनके कब्जे से ए.के. 47, जिंदा राउण्ड 90, नक्सली डेªेस इत्यादि जप्त किया गया।

10. “ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत् गौ तस्करी के कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौ-वंश तस्करी से बचाया गया है, साथ ही गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका है, जिसमें से 16 वाहन राजसात हो चुके हैं।

11. मादक पदार्थों (गांजा, कफ सिरप, टेबेलेट) की तस्करी के विरूद्ध इस वर्ष 25 प्रकरणों में 46 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे रू. 21,41,241 /- (इक्कीस लाख इकतालीस हजार दो सौ इकतालीस) कीमती का मादक पदार्थ जप्त किया गया है। 

12. अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देष्य से दिनांक 22.11.2024 को पूरे जिले के कबाड़ियों के यहां एकसाथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इस दौरान कबाड़ का व्यवसाय करने वाली कांसाबेल की श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से 22 लाख 30 हजार रू. नगद एवं लगभग 05 लाख के विभिन्न बर्तन, टूल्लू पंप इत्यादि मिले, साथ ही गिनाबहार (कुनकुरी) के कबाड़ी निजाबुल आलम के ठिकानों से शासकीय सप्लाई के झूले, रेलिंग सहित मिले एवं पत्थलगांव के कबाड़ी सुन्दर अग्रवाल से 01 ट्रक कबाड़ का सामान तथा पिंटू खान एवं विक्की अग्रवाल के कब्जे से 01-01 पीकअप कबाड़ी समान मिला।

13. महादेव सट्टा एप्प – सिंगीबहार थाना तपकरा के मनोज ताम्रकार उसके पुत्र सुकेष ताम्रकार, चंद्रसेन ताम्रकार एवं योगेष साहू द्वारा क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों का खाता खुलवाकर लगभग 100 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रूपयों की हेरा-फेरी की गई की गई। इनके ठगी का नगदी रकम कुल 02 लाख तीस हजार रू., विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक का सील, सिमकार्ड एवं पासपोर्ट इत्यादि जप्त कर दिनांक 27.07.2024 को गिरफ्तार किया गया है।

14. गुम इंसान पतासाजी एवं बरामदगी अभियान के तहत् अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र के कुल 334 गुम इंसान में से 254 गुम इंसान में महिला-146, पुरूष-27, बालक-12 एवं बालिका-69 की पतासाजी उपरांत बरामद कर उनके परिजनों/वारिसानों के सुपूर्द किया गया। जिला पुलिस टीम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर एवं झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेष, महाराष्ट्र प्रांत में जाकर दस्तयाबी कार्यवाही किया गया। साथ ही विभिन्न रेल्वे स्टेषन एवं विभिन्न ग्रामों से भी गुम इंसानों की पतासाजी कर बरामदगी कार्यवाही की गई है।

15. जशपुर पुलिस द्वारा गुम 154 नग मोबाईल की पतासाजी कर उसका रिकव्हर करते हुये उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।

जशपुर पुलिस का वर्ष 2025 हेतु आगामी कार्ययोजना

1- जिले में रोड एक्सीडेंट के मामले में मृत्यु दर को कम करने हेतु यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत् नशा मुक्ति, रोड इंजीनियरिेंग, ट्राफिक व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन, हेलमेट जागरूकता, शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही इत्यादि।
2- किरायेदारों की सूची के आधार पर किरायेदारो के पहचान की कार्यवाही का अभियान।
3- प्रकरण में लम्बे समय से फरार आरोपियों की सूची जिले के थाना/चौकी से तैयार कराकर टीम गठित कर अधिक से अधिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही।
3- सायबर अपराध के दर में कमी लाने हेतु जन जागरूकता अभियान।
4- जिले में चलित थाना के माध्यम से जनता का शिकायत का त्वरित निराकरण।

                                     पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- जशपुर पुलिस द्वारा टीम भावना से कार्य करने पर अपराधों में कमी आई है। एक्सीडेंट के मामले बढ़े हैं, भविष्य में इस पर वृहद कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button