उत्तर प्रदेशकानपुर
कानपुर,आज रविवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर, राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कल्याणपुर के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया।

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट
Advertisements
कानपुर,आज रविवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर, राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कल्याणपुर के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा समस्त विवेचकों से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुए।
Advertisements

लम्बित विवेचनाओं के कारण की समीक्षा की गयी एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये तथा आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों व जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व ससमय विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम व सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर मौजूद रहे।
Advertisements