Advertisements
Advertisements
मध्यप्रदेशसीधी मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सीधी जिला के पटेहरा में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

सीधी से अंबुज तिवारी की रिपोर्ट

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पटेहरा में बिजली का टावर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रामपुर नैकिन थाना इलाके के पटेहरा गांव में आज दोपहर को 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था।इसी दौरान यह नीचे गिर गया।

Advertisements

टावर को शिफ्ट करने में जुटे 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, इनमें से 3 की मौके पर ही मौत व  दो लोगो के रास्ते में मौत हो गई । हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूर टावर के ऊपर मौजूद थे।

टावर काटकर निकाला जा रहा शवों को
हमारे प्रमुख अम्बुज तिवारी ने बताया की टावर गिरने के बाद नीचे दबे लोगों की मौत हो गई। अब इसे काटकर मजदूरों के शवों को निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे।सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button