छत्तीसगढ़बलरामपुर

सुशासन का एक साल-छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल,किसान सम्मेलन का किया गया आयोजन

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक हुए शामिल,किसानों तक पहुंचा विष्णु की पाती

मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर खुश हुए किसान,कृषक उन्नति योजना के लिए जताया आभार

बलरामपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘‘सुशासन का एक सालः छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ अभियान अंतर्गत जनादेश परब व सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस परब के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी विकासखंडों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने किसानों को मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती का वितरण किया।

Advertisements


विकासखंड कुसमी कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना शुरू किया गया है। जिसके तहत किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है। उन्होंने  किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्नत खेती करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान श्री विधि से धान की खेती करें, इससे उत्पादन अधिक होता है। उन्होंने अपने कृषि अनुभव को भी साझा किया। साथ ही उन्होंने किसानों से श्रम विभाग में पंजीयन कराने को भी कहा। श्री महाराज ने पीएम जनमन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा पहुंचाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक होना आवश्यक है।
सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी विकासखण्डों में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की मान से धान खरीदी कर रही है। शासन द्वारा किसान कल्याणकारी कृषक उन्नति योजना का भी शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत किसानों को आदान सहायता के रूप में राशि उनके खाते में अंतरण किया जा रहा है। श्रीमती पैकरा ने कहा कि किसानों को उनके दो साल के बकाया बोनस के राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 06 हजार रुपये भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह 01 हजार रुपये भी दिया जा रहा है और गरीब परिवारों को पक्के आवास भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यह विष्णुदेव सरकार की उपलब्धि है।


कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं का सही तरीके से उपयोग करें और कृषि में नवाचार को अपनाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्री हुमन्त सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री करूण डहरिया सहित किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गौ-पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।


ग्राम पंचायत भुलसीकला के कृषक श्री सुखराम पैंकरा ने बताया कि वे धान की खेती के बाद दूसरा फसल भी लेते है। जिसमें कृषक उन्नति योजना से उनको काफी राहत मिली है। इसके अलावा वे सब्जी का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय का शुभकामना संदेश हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कुसमी के कृषक श्री रामप्रताप राम ने बताया कि जीवन यापन के लिए कृषि ही एक मात्र सहारा है और मुख्यमंत्री के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना से हमारे आय में वृद्धि हो रही है। किसान सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश प्राप्त हुआ है, जिससे हम किसान भाई खुश हैं और हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बलरामपुर में जनप्रतिनिधियों ने सुशासन के एक वर्ष पर किसान सम्मेलन में शामिल होते हुए वृद्धजनों का सम्मान किया। साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों को मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती का वितरण भी किया गया। इसी प्रकार सभी विकासखंड में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया और विष्णु की पाती के माध्यम से जनादेश परब के दौरान लाभार्थियों तक सरकार का संदेश पहुंचाया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के लिए हितग्राही अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
सरकार गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 23 दिसंबर को महिला बाल विकास विभाग द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें महतारी वंदन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button