Advertisements
Advertisements
छत्तीसगढ़रायपुर

वेदप्रकाश महंत ने पेश की इंसानियत: पद्मश्री तीजन बाई को दिया संबल

रायपुर न्यूज। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं छत्तीसगढ़ की गौरव और पद्मश्री सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, वेदप्रकाश महंत ने उनके उपचार के लिए विशेष पहल की है। उन्होंने यह मामला छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश रात्रे जी के समक्ष रखा और उनके विशेष स्वास्थ्य उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

वेदप्रकाश महंत ने पद्मश्री तीजन बाई की बिगड़ती हालत और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए तुरंत सहायता प्रदान करने की जरूरत महसूस की। उनकी इस पहल पर श्री अखिलेश रात्रे जी ने भी सहमति जताई और छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक श्री टी.एस सिंह कंवर के मार्गदर्शन से  माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को अपील किए जिसे संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री साय ने तत्काल उचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिया ।साथ ही आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व विधायक पद्मश्री तीजन बाई के निवास पहुंच कर हालचाल जाना साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता हेतु चेक भी प्रदान किए। वहीं,वेदप्रकाश महंत ने इस मौके पर कहा, “ऐसे महान कलाकारों की सेवा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह न केवल उनका सम्मान है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का भी एक तरीका है।”

इस घटना ने समाज में एक प्रेरक संदेश दिया है कि जब किसी को मदद की जरूरत हो, तो हमें बिना देर किए आगे आना चाहिए। वेदप्रकाश महंत का यह कदम उनके मानवीय गुणों और निस्वार्थ सेवा भावना का प्रतीक है। श्री महंत प्रदेश संरक्षक श्री टी. एस सिंह कंवर व प्रदेश अध्यक्ष रात्रे जी का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी को इस कठिन बेला में पीड़िता का संभल बढ़ाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button