Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

भोलापुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 की स्वीकृति पर  ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ad

छुरिया से राधेश्याम शर्मा रिपोर्ट
छुरिया :-   ग्राम पंचायत भोलापुर विकास खण्ड छुरिया जिला राजनांदगांव के ग्रामीणों की मांग पर मान. उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जी ने  सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की है ।
जिसके लिए भोलापुर के ग्रामीणों ने दिनांक 10/12/24 दिन मंगलवार  को एक दिवसीय राजनांदगांव प्रवास पर आये उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जी का राजनांदगांव के रेस्टहाऊस मे जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव जी के सौजन्य से गुलदस्ता भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
   साथ ही ग्राम भोलापुर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मानव संसाधन (पद सेटअप)  की स्वीकृति दिलाने आवेदन सौपा । ग्रामीणों की मांग को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद बजट मे सामिल कर स्वीकृति दिलाने की बात कही।
इस अवसर पर रुखम प्रसाद पाण्डेय सरपंच भोलापुर, मोहित सिन्हा ग्राम पटेल भोलापुर ,हेमलाल साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर, शीशुपाल साहू अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति भोलापुर,  भोजेश चतुर्वेदी सचिव ग्राम विकास समिति भोलापुर, दुकालूराम साहू कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर, पंचराम साहू ,लखनलाल साहू उपस्थित थे।
छुरिया से राधेश्याम शर्मा रिपोर्ट

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button