Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़शक्ति

सक्ती जिले में अब तक 349067 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सक्ति से दीपक यादव की रिपोर्ट

10 दिसम्बर के लिए 2930 टोकन हुवे जारी

          सक्ती राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 349067.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 09 दिसम्बर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 30918  क्विंटल और सरना धान 34682.80  क्विंटल इस प्रकार 09 दिसम्बर को कुल 65600.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में  10 दिसम्बर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में  2930 टोकन जारी हुवे है,

Advertisements
Advertisements

जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर मोटा, सरना धान खरीदी 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं पतला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार धान खरीदी हेतु 7 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु, सीमांत किसानो (5 एकड़ से कम) को अधिकतम 2 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 3 टोकन जारी का प्रावधान है। धान खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी भी रखी जा रही है। तौल में गड़बड़ी की आशंका को दूर रखने के लिए धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा तौल का उपयोग भी किया जा रहा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button