Advertisements
Advertisements
छत्तीसगढ़

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही,लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

⏺️ रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

⏺️ पंकज यादव थाना कुनकुरी क्षेत्र के कुंजारा जंगल से लकड़ी तस्करी कर रहा था

⏺️ पंकज यादव के कब्जे से सागौन के 10 बड़े लट्ठे एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त

⏺️ पंकज यादव के विरूद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही की जा रही है। 

ट्रेक्टर वाहन स्वामी – पंकज यादव उम्र 35 साल निवासी केरसई।

                      मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बीते रात्रि में थाना कुनकुरी को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम कुंजारा जंगल में अज्ञात तस्करों द्वारा बेशकीमती सागौन लकड़ी को ट्रैक्टर से तस्करी कर ले जाने वाले हैं इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा रात्री गस्त में लगे कर्मचारियों को साथ लेकर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए, पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 10 बड़े लट्ठे सागौन लकड़ी कीमती लगभग 60 हजार रू. से भरे ट्रैक्टर को अभिरक्षा को जप्त किया गया, मौके पर वाहन स्वामी पंकज यादव उम्र 35 साल निवासी केरसई मिला जिससे पूछताछ करने पर तस्करी करना स्वीकार किया, उसके साथीगण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। 

           पुलिस द्वारा मामला जंगल कटाई का होने से वन विभाग के रेंजर श्री सुरेन्द्र होता को मौके पर बुलवाकर आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा गया। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही कर उसके वाहन को जप्त कर आगामी कार्यवाही की जा रही है। 

                 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, रेंजर श्री सुरेन्द्र होता, प्र.आर. गोविन्द यादव, आर. प्रदीप एक्का, आर. देवनाथ साय का योगदान रहा है।   

              पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि :- “जशपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त को अत्यधिक प्रभावी बनाया गया है, क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही की गई है, मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले अधि/कर्मचारी को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button