Advertisements
Advertisements
क्राइमछत्तीसगढ़

16 साल के नाबालिग लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया रेप

Credit By Janta se Rishta दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 16 साल के नाबालिग लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया है। लड़का लड़की के मामा के यहां काम करता था। वहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद वो रात में लड़की को होटल ले जाता था और रात भर दोनों वहां मस्ती करते थे। छावनी पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़की के मौसा और मामा की एक टेडर्स दुकान है। लड़की 10वीं में पढ़ती है और दुर्ग में एक हॉस्टल में रहती है। छुट्टियां होने पर लड़की हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी।

लड़का मामा की दुकान में काम करता था। तीन चार महीने पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद वो फोन में बातें करने लगे। लड़का इतना शातिर था कि वो लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे और सुबह फिर उसे हॉस्टल में छोड़ देता था। इसके बाद लड़के ने पावर हाउस में एक होटल बुक किया और लड़की को दुर्ग लेने गया। लड़का और लड़की रात में होटल पहुंचे। दोनों ने रात भर वहां मस्ती की। लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ये सिलसिल शुरू हो गया। दूसरी बार फिर जब लड़का लड़की को लेकर होटल पहुंचा तो लड़के घरवालों को पता चल गया। जैसे ही लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने लड़की और लड़के को डांटा। इसके बाद लड़की को लेकर छावनी थाने पहुंचे। वहां लड़की की शिकायत पर लड़के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। छावनी पुलिस ने रेप की पुष्टि के लिए लड़की का सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मुलाहिजा भी कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button