Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

उरगा पुलिस की कार्यवाही: कच्ची महुआ शराब के दो आरोपी गिरफ्तार, 13 लीटर शराब एवं मोटर साइकिल जब्त

Ad

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट

Advertisements

कोरबा जिले के उरगा थाना पुलिस ने कच्ची महुआ शराब के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक मोटर साइकिल जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी
1. चंद्रकुमार कश्यप (35 वर्ष), निवासी कुरुडीह, उरगा
2. भजन लाल कश्यप (32 वर्ष), निवासी कुरुडीह, उरगा

इस कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, और नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान का योगदान है, जिसके तहत उरगा पुलिस अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी और नारकोटिक्स एक्ट के तहत लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुरुडीह, उरगा में छापा मारते हुए चंद्रकुमार कश्यप और भजन लाल कश्यप को 13 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

उरगा थाना पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ उनकी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में प्रआर अजय पांडेय, आरक्षक झंगल मझवार, रामेद्र बर्मन, महासिंह, नरेश टांडेल, और मआर अनुराधा की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button