Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

उरगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार

Ad

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट

Advertisements

कोरबा। थाना उरगा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी 62,500 रुपये और 8 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत 1.5 लाख रुपये है, जप्त किए हैं। अन्य फरार जुआरियों की तलाश जारी है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का और नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

सूचना मिली थी कि गिधौरी पहरीपारा जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर रेड की कार्यवाही की, जिसमें 8 जुआरी गिरफ्तार हुए, जबकि कुछ अन्य फरार हो गए। पुलिस टीम उन फरार जुआरियों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं: अशोक दास (42, जुनवानी), सोनू साहू (33, मुड़ापारा), भोलू साहू (32, काशी नगर), गंगाधर चावले (27, छाल), मनोज कुमार साहू (39, नक्तिखार), मोह. असलम (29, मुड़ापारा), गफ्फार खान (54, इंदिरा नगर), मोती लाल खांडे (42, बंदर कोना)।

इस कार्यवाही में प्रआर अजय पांडेय, आर. झंगल मंझवार, श्याम एक्का, नितेश तिवारी, नरेश टंडेल और राजकुमार साहू का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button