Advertisement Carousel
Blog

प्रॉपर्टी के लालच में युवक को जहर देकर मारने का आरोप, पिता ने पुलिस को दी तहरीर

Ad

लखीमपुर खीरी में संपत्ति विवाद के चलते एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता दिनेश कुमार निवासी ग्राम शेखनपुरवा थाना धौरहरा ने अपने बेटे की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जमीन के लालच में आकर ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला। इस मामले में दिनेश कुमार ने सदर कोतवाली में आलोक शुक्ला सहित अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Advertisements
Advertisements

दिनेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा, जो नौरंगाबाद में स्थित मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था, ससुराल में था जब यह घटना घटी। पिता ने बताया कि जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो उनका बेटा गंभीर रूप से तड़प रहा था। उन्होंने अपनी बहू और अन्य ससुरालियों से बेटे को अस्पताल ले जाने का अनुरोध किया, लेकिन उन लोगों ने अस्पताल ले जाने से मना कर दिया और उन्हें भी रोक दिया। स्थिति गंभीर होने पर दिनेश कुमार ने 112 नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद बेटे को अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements

इलाज के दौरान आज सुबह 11:00 बजे युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर संपत्ति को लेकर षड्यंत्र रचने और हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में मुख्य आरोपी आलोक शुक्ला जो इमली चौराहा का निवासी है और जिस पर पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, के नाम का भी उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button